फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराना के दूसरे मरीज की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर खुशी

विज्ञापन
गांव में दीप जलाते लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस में उपचाराधीन कैंसर मरीज वीरवार को कोविड-19 फ्री हो गया। मरीज की जांच रिपोर्ट ननिगेटिव आने पर ग्रामीणों ने ककराना गांव में मोमबत्ती व दीपक जलाकर खुशियां मनाई। ककराना का मरीज कैंसर उपचार के दौरान दिल्ली जाता था। उसके साथ उसकी पत्नी भाई व ड्राइवर साथ जाते थे दिल्ली में जांच के दौरान मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी सूचना पर पीजीआईएमएस रोहतक ने कैंसर मरीज के साथ उसकी पत्नी व परिवार के लोगों की जांच करवाई जांच में कैंसर मरीज व उसकी पत्नी पॉजिटिव मिले, जबकि अन्य सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। पिछले दिनों प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे गांव को सील कर आसपास के कई गांवों को बफर जोन में घोषित कर दिया था इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगातार कई दिनों तक सैंपल जांच करवाएं इसमें सभी निगेटिव मिले अब ककराना के ग्रामीणों में खुशी है कि उनका पूरा गांव कोरोना मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें