रोहतक। दुल्हन गोलीकांड के आरोपी साहिल व अजय को सांपला पुलिस ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में दोबारा सुनारिया जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को दुल्हन गोलीकांड से पहले सांपला के प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी छीनने के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर काबू किया था। बता दें कि एक दिसंबर को सांपला की 19 वर्षीय युवती तनिष्का शादी के बाद ससुराल जा रही थी। भाली गांव स्थित ससुराल पहुंचने से पहले गांव के शिव मंदिर के सामने इनोवा सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद इनोवा से उतरे दो युवकों ने उसे गोली मार दी थी, जो 17 दिन बाद भी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने आरोपी सांपला निवासी साहिल व उसके साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया था। दुल्हन को गोली मारने का मामला जहां बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया था, जबकि गाड़ी छीनने का मामला सांपला थाने में दर्ज हुआ था।