बहादुरगढ़। पहले भला-बुरा कहा, फिर घर शिकायत करने गए तो पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीट दिया। मामला गांव मातन का है। शिकायतकर्ता मातन निवासी दीपक ने बताया कि वह 3 अप्रैल को गांव के अड्डे से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो गांव का ही एक युवक भगवान चौक के पास खड़ा था। उसे देखते ही वह भला बुरा कहने लगा। आरोप है कि उक्त युवक उसे पहले भी कई बार तंग कर चुका है। वह और उसकी पत्नी इसकी शिकायत करने उनके घर पर पहुंचे। जहां युवक की मां व बहन ने कहा कि हम आगे पीछे नहीं है। वे उनके घर से बाहर गली में आए में तो युवक भी वहां आ धमका। आरोप है कि युवक ने उसी दौरान अपने हाथ में लिए हुए डंडे से मेरे व मेरी पत्नी के सिर पर वार किया। इससे उन्हें गहरी चोटें आई। दीपक ने बताया कि वह और उसकी पत्नी वहां से जान बचाकर अपने घर के पास आए तो उक्त युवक भी वहां आ गया। उसकी मां, बहन व भाई भी आ गए। आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद