फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना देश की तरक्की असंभव : कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। शिक्षा के बिना देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। जब तक हर वर्ग हर मनुष्य तक शिक्षा नहीं पहुंचती तब तक देश विकसित नहीं हो सकता। यह कहना है हरियाणा जनसेवक पार्टी प्रमुख एवं महम के विधायक बलराज कुंडू का। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में बाबा साहब के 133वें जयंती पर्व पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद लोगों को संबोधित करते रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा जब तक हर व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगी, तब तक हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो सकते।
विज्ञापन

इस मौके पर आजाद सिंह कुंडू, पूर्व एक्सईएन हवा सिंह, पूर्व चेयरमैन समुंदर सिंह, जलकर्ण बल्हारा, राजकुमार, महेंद्र सिंह, बोबी गोयल, अनिल सिंगला, विकास शर्मा, कपूर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें