फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन से देश करेगा तरक्की : मनीष ग्रोवर

विज्ञापन
45...दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व म
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सुशासन से ही देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। देश में सुशासन की नींव भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र और हरियाणा सरकार के ठोस फैसलों व मजबूत नीतियों की बदौलत गरीब और अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ मिलने लगा है। वह वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम सभी अपने फर्ज को निभाते हुए एक मजबूत राष्ट्र के लिए काम करते रहेंगे। इस मौके पर प्रभारी सतेंद्र परमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक चौधरी, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें