रोहतक। सिंहपुरा के पास ड्रेन नंबर आठ में डूबी 14 साल की किशोरी का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। एनडीआरएफ की टीम भी पानी की गहराई व बहाव ज्यादा होने के कारण लौट गई। अब पुलिस पानी कम होने का इंतजार कर रही है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि सूर्या कॉलाेनी से तीन दिन पहले 14 साल की किशोरी लापता हो गई थी। उसका बैग ड्रेन नंबर आठ की पटरी पर मिला। बताया गया कि घर पर पिता ने न पढ़ने पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने ड्रेन में छलांग लगा दी। दो दिन से पुलिस व परिवार के लोग उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है।