फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल की आड़ में हुआ भ्रष्टाचार : बतरा

विज्ञापन
14सीटीके08..कांग्रेस में शामिल होती इनेलो की कार्याकर्त,सुमित्रा काजल व अन्य। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा, साढ़े नौ साल शहर के लोगों ने पोर्टल की आड़ में भ्रष्टाचार का दंश झेला है। अब लोग चुनाव में इसका हिसाब लेंगे। बतरा शनिवार को इनेलो की नेता सुमित्रा काजल के पार्टी में शामिल होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बतरा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पोर्टल के नाम पर लोगों को परेशान किया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने सदन में आवाज उठाई, सड़क पर प्रदर्शन भी किया। भ्रष्टाचार के कई मामले रोहतक में देखने को मिले। युवाओं को ठेके की नौकरी के लिए भी जुगाड़ करना पड़ा। बतरा ने शहर में हो रही झपटमारी व अपराध की वारदातों पर चिंता व्यक्त की। विधायक ने कहा कि झपटमारी से महिलाएं खौफ में रहती हैं। भाजपा के कुशासन से परेशान प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें