फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीम ने कन्हेली के चार बीपीएल परिवारों को प्लाटों का कब्जा दिलवाया

विज्ञापन
कन्हैली गांव में बीपीएल परिवार को कब्जा दिलाने पहुंची नगर निगम की टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कन्हेली गांव के बीपीएल परिवारों को आवंटित किए गए प्लॉटों पर कब्जा दिलवाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। निगम तहसीलदार शिवकुमार सैनी ने बताया कि लंबे समय से कन्हेली के बीपीएल परिवारों को प्लॉटों का मामला चल रहा है। पहले यह मामला पंचायत का था। नगर निगम क्षेत्र में आने के बाद यह मामला नगर निगम के अधीन चल रहा है। कुल 89 परिवारों को प्लॉट देने का मामला है। कोर्ट के आदेश अभी 51 परिवारों को आवंटित करने के मिले हैं। कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए शुक्रवार को निगम टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को चार प्लॉटों का कब्जा दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें