बेसहारा गोवंश को पकड़ते नगर निगम के कर्मचारी। विज्ञप्ति
शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश सर्दी में सड़क हादसों का कारण बन सकते हैं। इसके चलते निगम की टीम ने ठेकेदार के माध्यम से गोवंशों को सड़कों से पकड़कर पहरावर स्थित निगम की गोशाला में छोड़ने शुरू कर दिया है। निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को ठेकेदार की टीम ने जींद बाईपास के आसपास अभियान चला। सुबह से शाम तक चार राउंड में 33 बेसहारा गोवंशों को पकड़ा गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही निगम के संयुक्त आयुक्त महेश ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे दूध निकाल कर पशुओं को सड़क पर छोड़ देते हैं। अगर निगम ने किसी दुधारू पशु को पकड़ लिया तो वापस नहीं छोड़ा जाएगा।