फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निगम आयुक्त ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त प्रशांत पंवार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। आईएएस प्रशांत पंवार ने शुक्रवार को रोहतक पहुंचकर निगम आयुक्त व एचएसवीपी प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। साथ ही निगम के ब्रांच प्रभारियों की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय में बैठक ली। अब उनके सोमवार को निगम कार्यालय में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने चार अगस्त को चार अगस्त को नूंह के डीसी प्रशांत पंवार की जगह रोहतक निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा को डीसी लगाया था। नूंह डीसी का रोहतक नगर निगम आयुक्त एवं एचएसवीपी प्रशासक के तौर पर तबादला किया गया। तबादले के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद करीब चार बजे 2015 बेंच के आईएएस प्रशांत पंवार रोहतक पहुंचे और एचएसवीपी कार्यालय में निगम आयुक्त व प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। मौके पर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, डीएमसपी जितेंद्र कुमार व अन्य ब्रांच के प्रमुख मौजूद रहे। डेढ़ घंटे तक आयुक्त ने निगम अधिकारियों की बैठक ली और शहर में चल रहे विकास कार्यों, टेंडर प्रक्रिया से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स व आईडी के बारे में मौखिक तौर पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें