रोहतक। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सतीश भालौठ कोरोना से जंग हार गए। शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। सतीश भालौठ 15 दिन से संक्रमित थे और 12 दिन से निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया था और उन्हें लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी। उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और तबीयत बिगड़ने पर 4 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। बता दें कि सतीश भालौठ गांव के सरपंच रह चुके हैं। पिछले साल 20 जनवरी को उन्हें रोहतक जिला परिषद का चेयरमैन चुना गया था। सतीश भालौठ अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थे। अधिकारी हो या कोई भी बड़ा नेता वे अपने तरीके से ही बात रखते थे।