फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जगाधरी-मुरादाबाद से मंगाए तांबे और पीतल के बर्तन, मुंबई का स्टील भी ग्राहकों को लुभा रहा

विज्ञापन
13सीटीके17..रेलवे रोड ​स्थित बर्तन बाजार में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। धनतेरस 29 अक्तूबर को है, इसके लिए बर्तन बाजार पूरी तरह से तैयार है। पीतल और तांबे के बर्तन जगाधरी और मुरादाबाद से मंगाए हैं। स्टील के बर्तन मुंबई से आए हैं। पिछले साल की तुलना में बर्तन के दाम में 15 प्रतिशत तक का इजाफा है। बीते वर्ष 50 रुपये में बिकने वाला बर्तन इस बार 75 रुपये में बिक रहा है। पिछले वर्ष करीब 2 करोड़ के बर्तन बिके थे। इस बार भी दुकानदारों को पिछले वर्ष की तरह ही कारोबार की उम्मीद है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने रेलवे बाजार स्थित दुकानों पर पहुंचकर बर्तन व्यापारियों से कारोबार काे लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


करवाचौथ के बाद बर्तनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद
बर्तन व्यापारियों को इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक बिक्री की उम्मीद नहीं दिख रही है। लेकिन, वे इस आशा में हैं कि करवाचौथ के बाद बर्तनों की खरीदारी भी बढ़ेगी। मुख्य खरीदारी धनतेरस वाले दिन ही होती है, क्योंकि इस दिन की खरीदारी को शुभ माना जाता है। वहीं त्योहार में इस्तेमाल होने वाले पूजा के बर्तन आदि की बिक्री अभी ज्यादा हो रही है। स्टील धातु से बने बर्तन लोग ज्यादा खरीद रहे हैं। इसके बाद एल्युमिनियम की बिक्री हो रही है।

महंगे होते बर्तन से खरीदारी पर असर
बर्तन के दामों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले साल की तुलना में इस बार अभी तक खरीदारी कम हुई है। इसका मुख्य कारण दामों का लगातार बढ़ना है। कुछ बर्तन तो ऐसे भी हैं, जो अबकी बार 50 रुपये ज्यादा महंगे बिक रहे हैं। ऐसे में बहुत आवश्यकता होने पर ही बर्तन खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी ने भी कारोबार पर असर डाला है।
विज्ञापन




पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अभी तक मार्केट मिलाजुला है। करवाचौथ के बाद से बाजार जोर पकड़ेगा। पिछले वर्ष की तुलना में अभी दुकानदारी मंदा है। लेकिन, आगे क्या होगा यह पता नहीं। खूब बिक्री भी हो सकती है और मध्यम भी।
-जगननाथ, दुकानदार


बर्तनों के दाम में इजाफा हुआ है। छोटे-छोटे बर्तन महंगे दाम के हो गए हैं। यही कारण है कि बर्तन का बाजार धीमा चल रहा है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से बर्तन का बाजार जोर पकड़ेगा। धनतेरस पर हर तरह के बर्तन बिकते हैं। पीतल, तांबा, एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन ज्यादा बिकते हैं।
विज्ञापन

-जोगीराम, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें