फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समाजसेवा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Thu, 22 Oct 2026 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को समाजसेवा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिविर का आयोजन प्राचार्य के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। एक नेत्र जांच शिविर में विद्यार्थियों को नेत्र स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया। जल संरक्षण विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी हुई। विद्यार्थियों ने जल है तो कल है जैसे आकर्षक संदेश वाले पोस्टर बनाए। शिविर का समापन एनएसएस के वाक्य स्वयं से पहले आप के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें