रोहतक। 132 केवी गरनावठी पावर हाउस में मंगलवार दूर शाम कंट्रोल ट्रांसफार्मर फटने से बत्ती गुल हो गई। सर्कल कंट्रोल रूम के अनुसार, देर रात पावर हाउस का कंट्रोल ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे हिसार रोड एचआईआईडीसी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम के इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल के एसडीओ शिवम ने बताया कि इंडस्ट्री एरिया की बिजली को खोखराकोट पावर हाउस से जोड़कर बिजली बहाल की गई। संवाद