सांपला के वार्ड 15 में भरा बारिश का पानी। संवाद
सांपला। खंड में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। वीरवार की रात और शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश हुई। कस्बे से लेकर गांव तक पानी-पानी हो गया। लगातार बारिश से खेत तालाब बन गए। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कस्बे में वार्ड 9 में आंबेडकर कम्युनिटी सेंटर एरिया, 15 वार्ड में परशुराम भवन के साथ वाली गलियों और झज्जर मार्ग में पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहींं, ग्रामीण क्षेत्र में भी बाहरी बस्ती के लोगों को पानी भरने से समस्या का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।