फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित जल बन रहा बीमारियों का कारण : डॉ. दहिया

विज्ञापन
41-रोहतक के दिल्ली बाईपास नजदीक नहरों के पुलों पर सुनो नहरों की पुकार मिशन सदस्यों से बातचीत मु
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सर्जन एवं समाजसेवी लेखक डॉ. रणबीर सिंह दहिया ने कहा कि आजकल दूषित जल कई बड़ी बीमारियों का कारण बन रहा है। हमें अपने लिए और अपनों के लिए किसी भी प्रकार से जल स्रोतों को दूषित होने से बचाना चाहिए। वे वीरवार को दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों पर सुनो नहरों की पुकार मिशन सदस्यों से मिले व उनकी ओर से नहरो के जल को स्वच्छ रखने के प्रयासों को जाना। उन्होंने कहा कि माइक्रो व नैनो प्लास्टिक विभिन्न जल स्रोतों के माध्यम से भी मानव के विभिन्न अंगों तक पहुंच चुका है। यह प्लास्टिक कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है और यह मानवता के लिए बड़ा खतरा है। बढता अंधविश्वास भी हमारे जल स्रोतों के प्रदूषण का बड़ा कारण बन रहा है। इस अवसर पर सुनो नहरों की पुकार मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह, अजय हुड्डा, डॉ रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, डॉ. संतलाल बुधवार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें