फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केएमपी पर कंटेनर ने डंपर चालक को कुचला

Sun, 21 Apr 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस वे पर आसौदा में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर ने डंपर चालक का कुचल दिया। मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। इस संबंध में फिलहाल आसौदा थाने में अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय इस्लाम के रूप में हुई है। सोनीपत जिले के एक गांव का रहने वाला था। पेशे से चालक था। इस्लाम और उसका साथ दीपक निवासी शामली अपने-अपने डंपर में मिट्टी भरकर धनकोट गुरुग्राम के लिए चले थे। देर रात को आसौदा केएमपी पर फ्लाईओवर के निकट इन्होंने अपनी गाड़ियां रोक दी। गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करके टायरों में फंसी रोड़ियां निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कैंटर आया और इस्लाम को रौंद कर आगे बढ़ गया। सिर, चेहरा कुचले जाने के कारण मौके पर ही इस्लाम की जान चली गई। जब तक दूसरा चालक दीपक कुछ समझ पाता, देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें