28जेएनडी21-खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद
जुलाना। बिजली निगम ने गांव पौली में मंगलवार को खुला दरबार लगाया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने उपभोक्ताओं की शिकायत सुनीं। दरबार में ग्रामीणों ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं जिनमें मीटर खराबी, ट्रांसफार्मर क्षमता, वोल्टेज की कमी और बिजली बिल संबंधी शिकायत थी। अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने अधिकारियों को मामलों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए कार्यक्रम में सन्नी कुमार, फोरमैन चांद, लाइनमैन मनोज, एलडीसी जगमेर, विजेंद्र मौजूद रहे। संवाद