फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी बनने से सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुगम होगा आवागमन : उपायुक्त

Tue, 27 Feb 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से रेल संरक्षा सुदृढ होती है, सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुगम आवागमन की सुविधा मिलती है, गांव, कस्बों और शहरों के बीच संपर्क सुगम होता है, दुर्घटनाओं में कमी आती है तथा समय की भी बचत होती है। भारतीय रेल ढांचागत निर्माण से लेकर कनेक्टीविटी विस्तार तक हर क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए आरओबी के शिलान्यास के दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में रेल परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से जहां राज्य के विकास को मजबूती मिलेगी, वहीं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी पूरा होगा। अमृत भारत योजना के तहत 41 हजार करोड़ रूपये की लागत से देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प और 1500 रोड ओवरब्रिज एवं अंडरपास का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इन आरओबी में रोहतक में लाहली-कलानौर रेलवे फाटक पर लगभग 35 करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाला आरओबी भी शामिल है।
रेलवे पोर्शन पर 36 मीटर का कंपोजिट स्टील गाटर लगाया जाएगा। इस आरओबी की लंबाई लगभग 800 मीटर व चौड़ाई करीब साढ़े 10 मीटर की रहेगी। रेलवे लाइन से ब्रिज की ऊंचाई 8.14 मीटर रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम आशीष कुमार, रेलवे के एडीईएन सुरजीत सिंह, हरियाणा भाजपा के कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पार्टी की प्रदेश सचिव रेनू डाबला, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई, डॉ. अशोक रंगा, ओमप्रकाश बागड़ी, सुमिता भाटिया जांगड़ा, अजय खुंडिया, सतीश शर्मा, शमशेर कलिंगा, रवि टक्कर, सीताराम, बलबीर रंगा, सरपंच कश्मीरी देवी, सरपंच रविंद्र, हरिश कौशिक, सुरेंद्र माडू व विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
आधुनिक तकनीकी व तेज गति से आगे बढ़ रहा रेलवे : प्रधानमंत्री
आरओबी के शिलान्यास के दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में रेलवे तेज गति से व आधुनिक तकनीक से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। देश भर में अनेक रेल मार्गों पर आरओबी एवं अंडरपास का निर्माण भी जारी है। हरियाणा में 15 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें