फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोर्चेबंदी के बाद हुई चकबंदी

Thu, 13 Jun 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
निंदाना में मौके पर किसानों से बात करते एसडीएम व डीएसपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। निंदाना गांव की चकबंदी का काम 2013 में शुरू किया गया था। बार-बार विरोध के चलते अभी तक चकबंदी का काम सिरे नहीं चढ़ सका था। अब प्रशासन ने मामले को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को खेतों में कब्जा कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह एसडीएम दलबीर फोगाट सहित पूरा प्रशासनिक अमला निंदाना पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी संदीप कुमार की अध्यक्षता में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिस की संख्या भी काफी रही।
विज्ञापन

कब्जा कार्रवाई का विरोध करने, सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों को प्रबंध किया गया था, लेकिन भारी पुलिस प्रबंध को देखते हुए विरोध नहीं कर पाए।
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर विरोध के स्वर गूंजे, लेकिन थोड़ी ही देर में वापस स्टेट हाईवे की तरफ आकर बैठ गए और कब्जा कार्रवाई को देखते रहे। नई चकबंदी के अनुसार ट्रैक्टरों की मदद से नई मेड़ तैयार की गई। अब जमीन समतल करने का कार्य भू मालिकों द्वारा किया जाएगा। ्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें