फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का संरक्षण करना भविष्य की सुरक्षा : डॉ. रविंद्र

Thu, 04 Jan 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से जल को प्रदूषित न करने की अपील की गई। बूंद-बूंद नहीं बरतोगे तो बूंद-बूंद को तरसोगे। हम सभी को सामूहिक तौर पर आगे आना होगा तभी हम यह प्राकृतिक तोहफा आने वाली पीढ़ी को भरपूर मात्रा में दे पाएंगे। यह कहना है पूर्व कृषि अधिकारी और सुनो नहरों कि पुकार मिशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल का। वह बुधवार को रिटौली, कबूलपुर के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम, छात्रों से पानी बचाने और नहरों, नदियों को बचाने के आह्वान लेकर स्कूल पहुंची थी। यहां उन्होंने जल बचाने के मिशन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विजन 2070 का अध्ययन करने का आह्वान किया। छात्रों को जल संरक्षण के साथ उसे किसी भी प्रकार से दूषित न करने का संकल्प लेने के लिए कहा। छात्रों से कहा कि वह जलस्रोतों और नहरों, नदियों को बचाने के लिए एक प्रहरी के तौर पर कार्य करेंगे तभी वह उनके बच्चे इस प्रकृति के अनमोल तोहफे का आनंद ले पाएंगे। इस मौके पर मुकेश नैनकवाल, अजय हुड्डा, शिक्षक रविंद्र दहिया, राजबीर, मीना देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें