रोहतक। स्थानीय कांग्रेस भवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कुलदीप केडी और बलवान रांगा रहे। अशोक बुवानीवाला ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में 30 नवंबर को रोष सभा एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जगबीर राठी, गुलशन डग पार्षद विजय गोयल, मनीराम, अड़ी चंद्र निंबड़िया, ताराचंद बागड़ी, डॉ. मामराज स्वामी, निर्मला बलहारा व देवेंद्र आदि उपस्थित रहे । संवाद