फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुख्यमंत्री के शहर आगमन से पहले कांग्रेस प्रवक्ता हिरासत में

Wed, 10 Apr 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शहर में आने से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमन वशिष्ठ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने पर वशिष्ठ ने कहा मौजूदा सरकार भी पूर्व सरकार की तरह युवा विरोधी साबित हो रही है। उन्होंने कहा हमेशा मुख्यमंत्री के आने से पहले मुझे हिरासत में लिया जाता है। सरकार मेरी आवाज को दबाना चाहती है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा जब से हरियाणा की सत्ता मौजूदा भाजपा सरकार के पास आई है, उसी दिन से यह भाजपा सरकार प्रदेश की युवाशक्ति को पक्के, नियमित रोजगार और पढ़ने के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय न देकर बच्चों को नशे की दलदल में धकेलना चाहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें