फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का स्वागत करत
- फोटो : samvad
सोनीपत। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का सेक्टर-14 में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान के कार्यालय पर स्वागत किया गया। कमल दिवान ने हनुमान जी को साहस, सेवा और भक्ति के जीवंत प्रतीक बताया। शोभायात्रा में भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान भगवान की आरती उतारी गई और भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और लोगों ने जगह-जगह रुककर पवनपुत्र के दर्शन किए। संवाद