सांपला। तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान को लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार से जल्द से जल्द फसलों की गिरदावरी कराने की मांग की है। शनिवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास खत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार तुरंत फसलों की गिरदावरी करा के किसानों को प्रति एकड़ 50000 रुपये मुआवजा दें, क्योंकि गांव में 70% किसान खेती पर निर्भर है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। इसलिए सरकार जल्द से जल्द मुआवजा दे ताकि किसान इस आर्थिक स्थिति में उभर सकें।