फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कमेटी शहरी ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवना में शुक्रवार विधायक भारत भूषण बतरा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की मासिक बैठक हुई। इसमें मुख्य हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, शहरी प्रधान कुलदीप उर्फ केडी, ग्रामीण प्रधान बलवान रंगा, महिला जिला प्रधान निर्मल बल्हारा, निगम पार्षद परीक्षित देशवाल, निगम पार्षद विजय गोयल, पूर्व निगम पार्षद कदम सिंह अहलावत, महाबीर मलिक सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हम हर जिले में 5 से 10 तारीख तक महीने में समीक्षा बैठक करते हैं। इसका मकसद पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करना और जमीनी फीडबैक लेना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बघेल ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें