फोटो: 29रेवाड़ी। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों के साथ बाइक चलाकर जाते भाजपा प्रत्याशी लक्ष्म
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को गांव ततारपुर, मालाहेड़ा, राजपुरा आलमगीर, डोहकी, नयागांव दौलतपुर, शहर के विजय नगर, छीपटवाड़ा, मॉडल टाउन, नालबंदा, टीपी स्कीम, मुक्तिवाड़ा व साउथ सिटी में जसभा की। बीती रात्रि गांव मीरपुर में भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया। गांव राजपुरा आलमगीर में विकास, प्रदीप, लक्कीराम, राजकुमार, लालाराम, खुशीराम, जयसिंह, मौजूद रहे। रेवाड़ी में लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। रेवाड़ी की दुर्दशा के असली जिम्मेदार कांग्रेस के लोग हैं। हमें रेवाड़ी को विकास की पटरी पर लेकर जाना है।