झज्जर।हरियाणा कौशल रोजगार निगम के विरोध में कंप्यूटर लैब सहायक संघ इकाई झज्जर ने जिला उप प्रधान कविता सुहाग की अध्यक्षता में पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को ज्ञापन सौंपा। उप प्रधान कविता सुहाग ने बताया कि कंप्यूटर लैब सहायक पिछले लगभग 12-13 साल से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार इन्हें जबरदस्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करना चाहती है, जिसका कंप्यूटर लैब सहायक संघ पूर्ण रूप से विरोध करता है। उनकी मांग है कि अगर सरकार लैब सहायकों के लिए अच्छा करना चाहती है तो विभाग में रखकर उनकी मुख्य मांग वेतन बढ़ोतरी करे, गर्मी, सर्दी का वेतन दे, मेडिकल सुविधा को पूरा करने का कार्य करें। इस अवसर पर संघ से टीना जाखड़, अनिल, कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। संवाद