-फोटो 60 : सीएम नायब सैनी से छोटूराम नगर के नाले की शिकायत करते पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे।
बहादुरगढ़। वार्ड-10 से पार्षद राजकुमारी धाकरे के पति पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे ने सीएम नायब सैनी से मिलकर वार्ड में बनने वाले नाले को लेकर शिकायत दी है। नाले को लेकर अधिकारियों व कुछ नेताओं की ओर से किए जा रहे राजनीतिक षड्यंत्र की शिकायत की है। सीएम ने धाकरे को आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। हरिमोहन धाकरे ने बताया कि वार्ड-10 में पड़ने वाले नाले को गलत तरीके से नगर परिषद अधिकारियों ने जानबूझकर वार्ड-11 में दिखाकर टेंडर प्रक्रिया कर दी। पार्षद राजकुमारी धाकरे ने भी बताया कि वार्ड-10 के छोटूराम नगर में पानी की निकासी के लिए एक नाला बनाया गया था। यह जर्जर हालत में है। उसके निर्माण की आवश्यकता है। नगर परिषद के अधिकारी और कुछ नेताओं ने मिलकर षड्यंत्र के तहत इस नाले को वार्ड-11 में दिखाकर निर्माण के लिए 2 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि भी ले ली। इसे हड़पने की नीयत से नाले का टेंडर भी लगवा दिया। राजकुमारी धाकरे ने बताया कि वार्ड में 100 प्रतिशत आबादी पूर्वांचल के रहने वाले लोगों की है। ऐसे में उनकी अनदेखी कर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस बारे में नवंबर 2023 से लेकर अब तक सभी अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। धाकरे ने छोटूराम नगर के इस नाले को वार्ड-11 के बजाय वार्ड 10 के नाम से प्रशासनिक स्वीकृति दी जाए। वार्ड 11 के नाम से मिली प्रशासनिक स्वीकृति को रद्द किया जाए। टेंडर को भी रद किया जाए। वार्ड-10 के इस नाले की स्वीकृति देकर टेंडर लगवाने की मांग सीएम से की गई है।