फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर एकजुट होगा आमजन : विधायक

Thu, 18 Jan 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री और विधायक किरण चौधरी का बुधवार को हिसार कांग्रेस की संदेश यात्रा में जाते हुए रोहतक बाईपास पर कांग्रेस महासचिव प्रो. कुलताज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनसंदेश यात्रा के माध्यम से वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम करेगी। कहा कि बढ़ती बेरोजगारी से प्रदेश के युवा परेशान हैं। आमजन से जुड़े मुद्दे चाहे महंगाई हो, किसानों की फसल के उचित दाम हों या कर्मचारियों व व्यापारियों से जुड़े मुद्दों हों कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता व नेता इस यात्रा के माध्यम से आमजन को सरकार के खिलाफ एकजुट करेगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रो. कुलताज सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोग वर्तमान सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं और एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में लाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र नेता राजेश अंतिल, विश्वेंद्र सिंह, मंजीत नांदल, साहिल, प्रतीक, संजीव, सतपाल, आनंद, सुखबीर, कृष्ण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें