सोनीपत। मुरथल के ढाबों पर मंगलवार को अवैध रूप से आपूर्ति की जा रही कामर्शियल गैस सिलिंडरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने पिकअप चालक पकड़ लिया। टीम ने पिकअप से 21 भरे और 12 खाली सिलिंडर बरामद किए। चालक को पिकअप गाड़ी समेत पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवीन पालीवाल ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी।
खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवीन पालीवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरथल के ढाबों पर कामर्शियल गैस सिलिंडरों को अवैध रूप से सप्लाई किया जाता है। इस पर टीम का गठन कर छापा डाल कार्रवाई की गई और मौके पर पहुंचकर सिलिंडरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी। इस दौरान टीम ने चालक को टीम ने काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह दिल्ली के नांगलाेई से इन सिलिंडरों को ढाबे पर लाए थे। चालक कामर्शियल सिलिंडरों से संबंधित कोई बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। टीम ने 33 सिलिंडरों समेत गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर नवीन पालीवाल ने बताया कि 1600 के बजाय 1350 रुपये प्रति 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलिडंर बेचे जा रहे थे। टीम में इंस्पेक्टर नवीन पालीवाल, दीपक भारद्वाज व उप निरीक्षक मनदीप भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद