फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्कों में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
09सीटीके11...ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में फैली गंदगी । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पिछले 10-15 दिनों से नगर निगम रोहतक द्वारा ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्कों की सफाई का ठेका समाप्त होने के कारण इन पार्कों में माली नहीं आ रहे हैं। इस वजह से इन 8 पार्कों में गंदगी का अंबार लगा है। यह समस्या सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। वहीं, बीमारियों का भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

यह स्थिति न केवल पार्कों की सुदंरता को बिगाड़ रही है, बल्कि आसपास के वातावरण को भी प्रदूषित कर रही है। कॉलोनी के निवासियों ने बार-बार नगर निगम से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कॉलोनी निवासियों की मांग है कि नगर निगम तुरंत नए ठेकेदारों को नियुक्त करके पार्कों की सफाई की काम शुरू करवाए। भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए ठेकेदारों को नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें