14सीटीके06...राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर से आने के बाद कॉलेज प्रांगण में टीम का स्वागत करते हुए
रोहतक। उत्तराखंड के हरिद्वार में संपन्न हुए राज्यस्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज से रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. कपिल कौशिक के नेतृत्व में चार स्वयंसेविकाओं मानवी पाठक, निकिता भारद्वाज, अंजली राठी, प्रकृति भटनागर ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर यूथ रेडक्रॉस टीम को बधाई दी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा के तत्वावधान में 7 से 12 फरवरी तक हरिद्वार में राज्यस्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 35 कॉलेजों की 213 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे समूह नृत्य, एकल नृत्य, नाटक, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद आदि में अपनी प्रस्तुति दी। संवाद