फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, 20 तक पाला पड़ने के आसार

विज्ञापन
रविवार की दोपहर खरावड़ के पास छाई धुंध के बीच अपने गंतव्य की ओर जाते वाहन चालक। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कोहरे व शीतलहर ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सुबह व रात के समय कोहरा वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाला साबित हो रहा है। शीतलहर ने भी लोगों को ठिठुराने में कसर नहीं छोड़ी है। रात का तापमान गिरने लगा है। ऐसे में 20 जनवरी तक पाला पड़ने के आसार हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.9 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से अधिकतम पांच व न्यूनतम एक डिग्री कम है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में और कमी आने की संभावना है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग एचएयू के एचओडी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि रात का तापमान गिरने से ठंड बढे़गी। इससे 20 जनवरी तक पाला पड़ने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें