24jjrp03 बेरी। गांव दुबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में बटालियन कमांडर कर्नल कृष्ण स
बेरी। गांव दुबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रथम हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक की तरफ से बटालियन कमांडर कर्नल कृष्ण सिंह बुधवार व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनवीर सिंह धनखड़ ने महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट का निरीक्षण किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ सत्यव्रत, लेफ्टिनेंट सोमवीर सिंह व स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान सीओ ने कैडेट्स को विभिन्न सेवाओं में एनसीसी के महत्व की जानकारी दी। कर्नल केएस बुधवार एक अच्छे धावक हैं। उनका नाम कन्याकुमारी से दिल्ली तक लगातार दौड़ने वाले व्यक्ति के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंदर दर्ज है। उनके व्यक्तित्व तथा वक्तव्य से सभी कैडेट्स बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सत्यव्रत, लेफ्टिनेंट सोमवीर सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।