रोहतक। बुधवार को रोहतक के सीएमओ डॉ. रमेश ने पुरीधाम प्रांगण में स्थित श्रीस्वामी बालकपुरी चैरिटेबल डिस्पेंसरी, लेबोरेट्री, डेंटल, डिजिटल एक्सरे व फिजियोथेरेपी केंद्र का भ्रमण किया। पुरीधाम के पीठाधीश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज व डिस्पेंसरी की ओर से चलाए प्रकल्पों के विषय विस्तारपूर्वक बताया। महाराज ने बताया कि समय-समय पर डिस्पेंसरी की ओर से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन कर रोगियों को निःशुल्क औषधियां व चश्में उपलब्ध कराए जाते हैं। सीएमओ डॉ. रमेश आर्य ने कहा कि इस प्रकार के धर्मार्थ औषधालय ओर भी होने चाहिए। इस मौके पर डॉ. विरेंद्र राणा, डॉ. सुमन पहल, कपिल सहगल मौजूद रहे।