संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को वर्चुअल माध्यम से जिलावासियों को 277.50 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर सौगात देंगे। इनमें 11 का शिलान्यास और 22 का लोकार्पण शामिल हैं। इसमें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा समारोह के मुख्यातिथि होंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 11 परियोजनाओं के शिलान्यास पर 65.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें सुखपुरा चौक फ्लाईओवर का निर्माण, 11.63 करोड़ रुपये से महम-कलानौर-बेरी सड़क का सुदृढ़ीकरण, 46.98 करोड़ से पीजीआईएमएस में छात्राओं के हॉस्टल का निर्माण व 1.97 करोड़ से शिशु विभाग में सेमिनार व कक्षा कक्ष का निर्माण, 21.64 करोड़ की लागत से कलानौर स्थित 50 बिस्तर के अस्पताल में आपातकालीन ब्लॉक सहित ओपीडी का निर्माण, 19.46 करोड़ की से रोहतक-खरखौदा दिल्ली बॉर्डर का सुदृढ़ीकरण, 7.83 करोड़ से कटेसरा माइनर की रि-मॉडलिग, 6.45 करोड़ की लागत से नई कलानौर माइनर की रि-मॉडलिंग व पंप हाउस का निर्माण, 3.80 करोड़ से कटवाड़ा गांव में सोलर ऊर्जा आधारित सबमर्सिबल पंप की ड्रेनेज व्यवस्था, 3.20 करोड़ से खिड़वाली गांव में ड्रेनेज व्यवस्था शामिल हैं।