सिसरौली में अवैध खनन की सूचना पर जांच करती टीम। संवाद
रोहतक। सीएम फ्लाइंग व खुफिया विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार को सिसरौली गांव में दबिश देकर कंट्रोल एरिया में मिट्टी का अवैध खनन रुकवाया। साथ में बुलडोजर व एक हाईवा कब्जे में ली। अब खनन विभाग जुर्माना राशि जमा कराने पर दोनों वाहनों को छोड़ेगा।खुफिया विभाग को सूचना मिली कि सिसरौली गांव में अवैध खनन चल रही है। तत्काल मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर दिनेश ढाका के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। टीम ने खेत मालिक कुलदीप के खेत में दबिश दी। वहां पर बुलडोजर चलाकर मिट्टी हाईवा ट्रक में डाली जा रही थी। पूछने पर पता चला कि भट्ठे के लिए मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। इसके लिए 10 मई को खनन विभाग से अनुमति के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन विभाग ने अनुमति नहीं दी। क्योंकि एरिया कंट्रोल एरिया में आता है। अब खनन विभाग की टीम जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगी।