रोहतक। खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाली सीएम कप प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता बोर्ड परीक्षा के चलते स्थगित की गई है। खेल विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता अप्रैल की शुरूआत में करवाई जाएगी। खेल विभाग ने बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए। खेल विभाग ने यह निर्णय लिया है। खेल विभाग की तरफ से इस का पंजीकरण 25 फरवरी से बढ़ाकर 27 फरवरी कर दिया था, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सके और वह इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहले प्रतियोगिता तीन स्तर पर करवाने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता चार स्तर पर करवाने का निर्णय लिया गया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि देने का भी प्रावधान दिया गया था।