रोहतक। इनरव्हील क्लब ने जन सेवा संस्थान महिला वृद्धाश्रम में नि:शुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के डेंटल विभाग की टीम ने सभी वृद्ध महिलाओं का डेंटल चेकअप किया और उन्हें दवा दी। क्लब की डेंटल सर्जन डॉ. अंजलि नरवाल और डॉ. संगीता सिवाच ने सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक कैंप में मरीजों का चेकअप किया। सभी वृद्ध महिलाओं को फल व उपहार वितरित किए गए। संवाद