01सीटीके08..दृष्टिहीन स्कूल में बच्चों की सहायता करने पहुंचे इनरव्हील क्लब ऑफ ब्लूमिंगडेल के स
रोहतक। नेत्रहीन बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रोहतक ब्लूमिंगडेल की ओर से मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की प्रियंका मोंगिया और मोनिका ने नेत्रहीन बच्चों के स्कूल में आवश्यक राशन, 20 सफेद छड़ियां और एक विशेष क्रिकेट किट प्रदान की।
क्लब की ओर से बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राशन वितरण करने का आशय बच्चों के पोषण से है। वहीं सफेद छड़ियां उनके दैनिक जीवन में उनके कदम कहीं रुकने न पाए,उनका आत्मविश्वास बना रहे रहे, इसलिए प्रदान किया गया है। क्लब की अध्यक्ष डॉ. पूजा शर्मा इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम का तात्पर्य समाज में एक समावेशी और उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो निस्वार्थ सेवा और मानवता के मूल्यों को उजागर करती है।