फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोहाना रोड से रजवाहे तक चलाया सफाई अभियान

Sun, 26 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25जेएनडी09 : सेव संस्था के सदस्य सफाई को लेकर जागरुक करते हुए। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शनिवार दोपहर को गोहाना रोड, रानी तालाब से पुराना बस स्टैंड के पास सात नंबर रजवाहे तक एरिया में स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान चलाया। सेव संस्था द्वारा चलाए गए 441वां अभियान संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि स्वच्छता ही सच्ची भक्ति है। जो आदमी कूड़ा बाहर फेंकते हैं इसका मतलब वह भक्ति भाव को समझते ही नहीं है। इस दौरान अजमेर सिंह चौहान, महेश सैनी नंबरदार, सत्यमुनी, बलबीर सिंह, सुजान सिंह पूनिया, बलजीत सिंह रेढू और अजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें