फोटो 1छोड़ा बड़ा तालाब पर साफ सफाई करते क्लब के सदस्य।स्रोत क्लब
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स ने रविवार को शहर के छोटा बड़ा तालाब पर स्वच्छ नारनौल, स्वस्थ नारनौल मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन मोहन सैनी व रोटेरियन सोनू सैनी की देखरेख में रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने तालाब पर सफाई की। रोटरी क्लब के प्रधान दिनेश भार्गव ने बताया कि रोटरी क्लब का मतलब ही जनसेवा का पर्याय है। इस मौके पर क्लब के उप प्रधान अनिल यादव, कोषाध्यक्ष मोहन सैनी, अमित कुमार, सोनू सैनी, कुलदीप सैनी व कपिल आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद