फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड-22 में की सफाई

Wed, 23 Sep 2026 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20-सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड-22 में सफाई करते नगर निगम कर्मी व पार्षद। स्रोत : निगम
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को वार्ड-22 में सफाई की गई। नगर निगम संयुक्त आयुक्त मंजीत कुमार ने बताया कि यह अभियान वार्ड नंबर 22 में वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर चलाया गया। अभियान का लक्ष्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता की जिम्मेदारी मजबूत करना है। निगम की टीमें बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर जनभागीदारी से सफाई कर रही हैं। गणेश उत्सव के दौरान भी श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंजीत ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही रोहतक को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें