रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सघन स्वच्छता अभियान चला। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ रखना और स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कुलसचिव संदीप बंसल ने बताया कि कुलपति मिलाप पूनियां के मार्गदर्शन में शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। संवाद