फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दावा नकलरहित परीक्षा का, केंद्र के बाहर युवक बना रहे पर्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2024 सत्र की कक्षा 12वीं के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। जिले में 3793 विद्यार्थियों ने 25 केंद्रों पर परीक्षा दी। बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप बना रहा। युवक नकल की पर्चियां बनाकर अंदर पहुंचाते नजर आए। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नजर नहीं आया। इधर, विभाग ने सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित होने का दावा किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परीक्षा के समय से आधा घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी कैंप में बने केंद्र पर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। अधिकारियों का दावा है की सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलरहित तरीके से आयोजित हो रही है।
पुलिस तैनात हाेने के बाद भी जमकर चली नकल
इसके बावजूद बुधवार को नकलरहित परीक्षा के लिए इंतजाम फेल नजर आए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिलाना में बने केंद्र के बाहर नकल करवाने वालों का हस्तक्षेप बना रहा। शरारती तत्व केंद्र के बाहर बैठकर पर्चियां बनाते दिखाई दिए। बाहरी युवक स्कूल की दीवार पर बैठकर बेखौफ केंद्र में हस्तक्षेप करते रहे। केंद्र के बाहर पुलिस तैनात हाेने के बाद भी केंद्र पर जमकर नकल चली।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने सभी केंद्रों पर निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर कोई भी यूएमसी नहीं बना। सभी केंद्रों पर परीक्षा की अवधि में माहौल शांत रहा।
सीबीएसई : 12वीं की गृह विज्ञान की हुई परीक्षा

सीबीएसई 2024 सत्र की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई। इसके लिए जिले में 22 केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। बुधवार को कक्षा 12वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 7 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 10वीं की कंप्यूटर एप्लीकेशन व इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की बुधवार को आखिरी परीक्षा रही। परीक्षा के बाद कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने होली खेली। कक्षा 12वीं की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें