बहादुरगढ़।नागरिक अस्पताल के शवगृह की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। करीब दो माह से चल रही मरम्मत के बाद, फिलहाल व्हाइट वॉश का काम जारी है। इसी सप्ताह शवगृह के दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। जुलाई में मरम्मत शुरू होने पर पोस्टमार्टम बंद कर दिए गए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा जा रहा था। इससे पीड़ित परिवारों को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। पुलिस को भी अज्ञात शवों के मामलों में झज्जर के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब पोस्टमार्टम स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा। शवगृह चालू होने से पुलिस, चिकित्सकों और बहादुरगढ़ के लोगों को राहत मिलेगी। संवाद