फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी में आज : गोयल विंटर कप में बीसीए की 7 विकेट से जीत

विज्ञापन
39- सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ी यमन को मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार देते अंपायर राहुल।
विज्ञापन
रोहतक। गोयल विंटर कप अंडर 13 के क्रिकेट मैच में बीसीए ने चैंपियंस बहादुरगढ़ क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यमन को मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया। भिवानी रोड स्थित 22 यार्ड्स क्रिकेट मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीत कर बीसीए ने पहले चैंपियंस बहादुरगढ़ क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.4 ओवर में मात्र 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बीसीए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यमन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए की टीम ने यह लक्ष्य 3 विकेट खोकर 15.4 ओवर में 76 बना कर हासिल कर लिया। बीसीए की तरफ से जिया मलिक ने तीन चौकों की मदद से नाबाद रहते हुए 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें