फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 5 घंटे बिजली कटौती, शहरवासी रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अघोषित बिजली कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी मरम्मत तो कभी लाइन ट्रिप होने के नाम पर चार-पांच घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रहती है। सेक्टरों में भी बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं सही जानकारी नहीं होने की वजह से कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मी परेशान जनता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं। वीरवार को डीएलएफ और इससे जुड़े इलाके की बिजली रात को एक बजे के बाद अचानक गुल हो गई।
पहले तो लोगों ने समझा कि कोई फाल्ट की वजह से बिजली गई है, जो कुछ देर में आ जाएगी। जब एक घंटे से ज्यादा समय गुजर गया तो लोगों ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम पर बिजली नहीं होने की सूचना दी।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई बाधित होने से अनजान कंट्रोल रूम कर्मी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो लोगों ने गुस्से में बिजली के गुल होने की वजह जानना चाहा तो किसी को मेंटेनेंस तो किसी को लाइन ट्रिप होने का झांसा देकर पीछा छुड़ाया गया।े
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें