फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहरवासियों को जीत की उम्मीद, बुमराह होंगे तारणहार

विज्ञापन
09सीटीके36...कृष्ण लाल।
विज्ञापन
रोहतक। विश्व टी-20 वर्ल्ड कप का खुमार शहरवासियों पर जबरदस्त नजर आ रहा है। रविवार को इंडिया बनाम पाकिस्तान महामुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों में अलग सा ही उत्साह दिखा। रात आठ बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग अपने टीवी के सामने आंखें जमाए बैठ गए। शुरुआत में विराट और रोहित के आउट होने से कई घरों के टीवी भी बंद हो गए। वहीं कई प्रशंसकों ने अपना जोश बनाए रखा। प्रशंसकों में अलग-अलग राय दिखी। इंडिया बनाम पाकिस्तान के इस मैच में युवाओं व बुजुर्गों को जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीदें हैं। शुरुआती ओवर में बड़े विकेट गिर जाने के बाद प्रशंसकों को उम्मीद अपने गेंदबाजों से है। लंबी बैटिंग लाइनअप भारत की सबसे मजबूत कड़ी है, जो पाकिस्तान के पास नहीं है। राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों में इस मैच को लेकर अपनी राय दी। उन्हें उम्मीद है कि भारत पूरे सीरिज में सबसे आगे रहेगा और अमेरिका से वर्ल्ड कप जीत कर आएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
कोहली और रोहित अगर शुरुआत के ओवर में टीक कर खेलें तो अच्छा खासा 10 ओवरों में रन बन जाएगा। इससे गेंदबाजों को भी रिस्क लेने में सहूलियत होगी।
विनय, झज्जर चुंगी
बॉक्स
पिच में गेंदबाजों का जलवा रहेगा। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह और स्पिनर रविंद्र जडेजा भी अपना ऑलराउंड प्रदर्शन करके पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में सातवीं बार हरा सकते हैं।
हर्ष, ओल्ड आईटीआई

बॉक्स

सचिन, सहवाग, धोनी व युवराज के जाने के बाद क्रिकेट में लोगों की पहले से रुचि कम हुई है, लेकिन पाकिस्तान बनाम भारत का जब मैच होता है तो अलग जोश आ जाता है। मैच भारत के नाम होगा।
विज्ञापन

गुलशन, गांधी कैंप


-बॉक्स
इस वर्ल्ड की शुरुआत इंडिया ने जीत के साथ की है तो वहीं पाकिस्तान के हार के साथ तो हमारा पलड़ा भारी रहेगा। शुरुआत में भले ही विकेट गिर गए हों लेकिन जीत हमारी ही होगी।
विज्ञापन

कृष्ण लाल, गांधी कैंप

09सीटीके36...कृष्ण लाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें